थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बिना फिल्टर खून चढ़ाया!:कई परिवारों का दावा- हॉस्पिटल में स्टॉक नहीं, जान बचाने के लिए बाजार से खरीदने पड़ रहे

राजस्थान में थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है। सरकारी अस्पतालों में बिना फिल्टर ब्लड चढ़ाया जा रहा है। ये दावा उन परिवारों ने किया है- जिनके बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। उनका कहना है कि कई बच्चों को खून चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत तक बिगड़ गई। बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें बाहर से महंगे दाम में फिल्टर खरीदने पड़ रहे हैं। थैलेसीमिया में हिमोग्लोबिन बनाए रखने के लिए मरीज को हर महीने में 2 से 3 बार खून चढ़ाना पड़ता है। लेकिन बिना ल्यूकोसाइट-फिल्टर्