आजकल फिटनेस के दौर में फिश ऑयल कैप्सूल (Fish Oil Capsule) का सेवन तेजी से बढ़ रहा है, खासकर जिम जाने वाले युवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इसका अंधाधुंध इस्तेमाल कर रहे हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, डी और हेल्दी फैट्स से भरपूर मछली के तेल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। साओल हेल्थ सेंटर के मशहूर डॉक्टर बिमल छज्जर के अनुसार, फिश ऑयल हमारे शरीर के लिए कई मायनों में वरदान है, लेकिन इसकी ओवरडोज या गलत तरीके से स