ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से शुरू हुए चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, पारंपरिक और तकनीकी ताकत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने की पहल है। यह आयोजन प्रदेश की परंपरा और तकनीक को एक मंच पर लाकर ग्लोबल मार्केट से जोड़ने का काम कर रहा है।