भास्कर न्यूज | अंबिकापुर अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक दिन की जगह दो दिन चलेगी। रेलवे ने ट्रेन नंबर 22407/22408 के फेरों में बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन रविवार और मंगलवार को, जबकि अंबिकापुर से मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। इससे दिल्ली जाने और वहां से लौटने के लिए यात्रियों को सप्ताह में एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन- अंबिकापुर एक्सप्रेस पहले मंगलवार को चलती थी। अब यह 4 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार और मंगलवार