जलालपुर, अंबेडकर नगर। बुधवार को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत महिला अस्पताल जलालपुर में कैंप आयोजित किया गया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोद भराई, बच्चों को अन्नप्राशन समेत उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंचाना है। यह कैंप समाज के कमजोर