गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी। दैनिक भास्कर से बातचीत में अस्मिता डे ने कहा- पापा साइकिल मैकेनिक थे, उसी से घर चलता था। मैंने जीवन में पापा को बहुत संघर्ष करते देखा है। एक समय सप्लीमेंट के लिए पैसे नहीं होते थे। पापा ने दूसरों से उधार पैसे मांगकर मुझे आगे बढ़ाया। अब आगे मुझे मम्मी के लिए यूपी में घर बनाना है। पापा तो नहीं रहे, लेकिन ये उन्हीं का सपना है, जिसे मैं पूरा करूंगी। अभी हम किराए पर रहते हैं। पढ़िए