भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतह अली ने कहा कि अगर ईरान पर लगे प्रतिबंध हटते हैं, तो भारत को फिर से ईरानी तेल की आपूर्ति शुरू हो सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश पहले से भी अधिक मजबूत स्तर पर पहुंचेंगे।