शहर सीमा से बाहर होंगी मीट-मुर्गा और मछली की दुकान:पांच स्थानों का किया चयन, सावन में बंद होने से होती है व्यपारियों को दिक्कत

धर्म की नगरी काशी में अब शहर में मीट-मुर्गा और मछली की दुकाने नहीं रहेंगी। स्वच्छ काशी और स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-5 तक पहुंचने की कवायद के अंतर्गत नगर निगम ने इस बारे में फैसला लिया है। वहीं सावन में पूरी तरह से नगर निगम क्षेत्र में मिट-मछली और मुर्गा की दुकानें बंद होने से व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों को भी ध्यान में रखा गया है। शहरी सीमा से बाहर नगर निगम ने पांच स्थानों का चयन भी कर लिया है जहां प्रथम चरण में दुकानें बनाकर आवंटित की जाएंगी। शहर के बाहर स्थान्तरित करने का उठाया था गुलशन