वनडे ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आराम दिया जा सकता है। लगातार क्रिकेट खेल रहे वैभव थके लग रहे हैं और उनकी जगह प्रियांश ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। प्रियांश-प्रभसिमरन पर टीम को भरोसा दिखाना होगा जो टीम को तेज शुरुआत दिलाने का कमाल कर सकते हैं।