तीर-धनुष लेकर पहुंचे ग्रामीण। गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 2 एकड़ 24 डिसमिल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष ने ट्रेंच काटकर तो दूसरे पक्ष ने पारंपरिक तीर-धनुष लेकर मौके पर पहुंचकर खूंटा-खम्भी गाड़कर अपना दावा ठोक दिया। समय रहते तिसरी पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। तीन साल से चल रहा है विवाद मिली जानकारी के अनुसार, भुराई स्थित खाता संख्या 34, प्लॉट नंबर 6