भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़ी बातचीत लगभग 90 फीसदी पूरी हो चुकी है और बस अब इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसे लेकर खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मैं अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर का दिल्ली में स्वागत करने के लिए तैयार हूं।