बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के साथ तालमेल बढ़ाना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की.