'तुमसे ऐसे सीन करवा लिए', कंगना रनौत की फिल्‍म देख दुखी हो गए थे माता-पिता, सोच रहे थे- समाज क्‍या कहेगा

एक्‍ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि जब उनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'गैंगस्‍टर' रिलीज हुई थी, तब उनके माता-पिता उनसे नाखुश हो गए थे। अपनी नई फिल्‍म 'भारत भाग्‍य विधाता' की तैयारी कर रहीं कंगना ने बताया कि मां ने उनसे फिल्‍म में दिखाए गए रोमांटिक सीन्‍स पर नाराजगी जाहिर की थी।