बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का बज बना हुआ है। साइबर ठग इसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहे हैं। हाल ही में लुधियाना पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी कर इस स्कैम के बारे में जानकारी दी है। ठग CJP के नाम पर वॉट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी मैसेज भेजते हैं। इनमें पार्टी की सदस्यता लेने, सिस्टम बदलने की मुहिम से जुड़ने और युवाओं के लिए बड़े अवसर के दावे किए जाते हैं। मैसेज के साथ एक फिशिंग लिंक होता है। इस लिंक पर क्लिक करने से यूजर की पर्सनल डिटेल्स चोरी हो