प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ यह चेतावनी जारी किया है कि 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं तक चल सकती है। यह पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने सोमवार सुबह जारी किया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और