जेल में अधिकारियों, कर्मचारियों व बंदियों की हुई चेस्ट एक्स-रे जांच

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में क्षय रोग की समय पर पहचान एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में जिला कारागृह, सवाई माधोपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की सहायता से जिला कारागृह में निरुद्ध सभी बंदियों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के कुल 122 चेस्ट एक्स-रे किए गए। जांच का उद्देश्य टी.बी. रोग की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना तथा संक्रमण की रोकथाम करना है।