'त्रेता युग में वानर को चश्मा?' 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्‍टर देख लोगों ने पीटा माथा- क्‍या बना दिया भाई

अंजल‍ि अरोड़ा और देव शर्मा स्‍टारर 'महाकाव्‍य श्री रामायण कथा' एक बार फ‍िर से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का श‍िकार हो गई है। फ‍िल्‍म में सुग्रीव के पोस्‍टर में पीछे खड़े एक वानर को नजर वाला चश्‍मा लगाए देखा गया है। अब यूजर्स अपना स‍िर पीट रहे हैं क‍ि त्रेता युग में चश्‍मा कहां से आया।