मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्यभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 7 से 9 अगस्त के बीच विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, पैकेज्ड पेयजल, मिठाइयों और प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की गई। प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए, लाइसेंस निलंबित किए और आपराधिक मामले भी दर्ज किए।