बिहार के समस्तीपुर में भी जमुई जैसी घटना सामने आई है। बीच सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की। लड़की उन लोगों से बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन लड़के कभी उसका हाथ पकड़ते हैं तो कभी उसे जबरन खींच कर दूसरी ओर ले जाते हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बदसलूकी का वीडियो बुधवार की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट के आसपास समस्तीपुर पुलिस के पास आया है। हालांकि ये वीडियो कब का है पुलिस इसके बारे में पता लगा रही है। ये वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास ब