नवादा अग्निशमन पदाधिकारी ममता कुमारी ने मंगलवार को नवादा सदर अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर कमियां पाई गईं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अग्निशमन अधिकारी ममता कुमारी सुबह सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड, इमरजेंसी विभाग, ओपीडी, स्टोर रूम और अन्य संवेदनशील इलाकों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट गेट, पानी की उपलब्धता और अन्य अग्नि सुरक