नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने शिप के कैप्टन से सीधे बात करने के बाद साफ किया कि क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों से जुड़ी हालिया घटनाओं को देखते हुए स्थिति की पुष्टि के लिए जहाज से तुरंत संपर्क किया गया। विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, "हमने 'लियाकी फ्रीडम' शिप के कैप्टन से बात की है। उन्होंने पुष्टि की है कि क्रू के