कोरबा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सीतामढ़ी-उरगा फोरलेन सड़क परियोजना पिछले काफी समय से शासन की मंजूरी का इंतजार कर रही है। पीडब्ल्यूडी ने 56 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से काम अटका पड़ा है। वर्तमान में यह सड़क अत्यंत जर्जर और संकरी है, जहाँ भारी वाहनों के बीच दोपहिया चालकों का गुजरना मौत को दावत देने जैसा है।