दिशा पाटनी ने पिता से बरेली एयरपोर्ट पर मंगाया खाना:अक्षय ने 'वेलकम टू द जंगल' के स्टारकास्ट के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी की मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए सितारे देश भर में घूम रहे हैं। इसी बीच बरेली के लोगों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। बरेली से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी, सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ एयरपोर्ट पर उतरी। बीजी शेड्यूल के बीच दिशा पाटनी ने पिता जगदीश सिंह पाटनी को फोन घुमा दिया। दोनों के बीच कुछ देर तक बातें हुई। थोड़ी ही देर बाद उनके पिता घर से सीधे एयरपोर्ट पहुंच गए। वे अपने साथ