'सरकार का फैसला मानना होगा...', भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव की दो टूक, इमरान खान के लिए फ‍िर उठाई आवाज

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में हैंडशेक विवाद के बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि अगर सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया है तो खिलाड़ियों के पास ज्यादा विकल्प नहीं होते. वहीं इमरान खान को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को मानवीय व्यवहार मिलना चाहिए, यही उनकी बुनियादी मांग है.