अयोध्या शहर के चौक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी सराय मस्जिद के पास नजूल भूमि पर बने अवैध मकानों और दुकानों को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रस्तावित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन खाली कराने की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की मौजूदगी में कई निर्माणों को हटाया गया और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के साथ ही प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजे के चेक भी वितरित किए गए। हालांकि कई परिवारो