हरदोई की अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टर एवं कोच पूनम तिवारी को हरियाणा के लोहारू में आयोजित चौथी नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। समापन समारोह में हरियाणा स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संगठन ने पूनम तिवारी के खेल जीवन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भ