मिर्जापुर के धुंधी कटरा बाजार में मराठा गणेश सेवा समिति का गणपति मंडप मंगलवार देर रात तक श्रद्धालुओं से भरा रहा। गणेशोत्सव के आठवें दिन बड़ी संख्या में भक्त मंडप पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन और पूजा कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा धुंधी कटरा बाजार गूंज उठा। शाम ढलने के बाद मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने भगवान गणेश के सामने सिर झुकाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए। इस दौरान मंडप में भक्ति