किसान पिता ने बेटियां के लिए गाय-भैंसों के बाड़े में बना दिया वॉलीबॉल कोर्ट, आज स्टेट-नेशनल लेवल पर चमका रहीं गांव का नाम

किसान पिता जगदीश पटेल की पहल ने अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका तो दिया ही, साथ ही गांव के दूसरे बच्चों के लिए भी खेल का रास्ता खोल दिया. आज नागचून का यह साधारण सा बाड़ा सिर्फ एक गोशाला नहीं, बल्कि उन सपनों का मैदान बन चुका है, जहां से गांव की बेटियां नेशनल और स्टेट लेवल तक अपनी पहचान बना रही हैं.