वैभव सूर्यवंशी आज फिर उड़ाएंगे गर्दा... सामने श्रीलंकाई टीम, तिलक वर्मा-ऋतुराज गायकवाड़ पर भी बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के अहम मुकाबले में एक बार फिर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें होंगी. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहले ही क्रिकेट जगत में चर्चा बटोर चुके वैभव से फैन्स को एक और बड़ी पारी की उम्मीद है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.