भोजपुर में संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत:घर से घूमने के लिए निकला था, लौटने के बाद उल्टी करने लगा; भाई बोला- नशा अधिक करता था

भोजपुर में संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत हो गई। घर से घूमने के लिए निकला था। लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान पचरुखिया गांव निवासी राज कुमार(41) के तौर पर हुई है। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र की है। भाई सरोज पंडित ने बताया कि वह शनिवार को घूमते हुए गांव में ही स्थित दलित टोला में चला गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। शाम में उसकी पत्नी खोजते हुए जब वहां पहुंची तो, उसने देखा कि वो बैठा है। इसके बाद उसे घर लेकर आ गई। कुछ देर बाद उल्टी करने लगा और छटपटाने लगा। इसके बाद शांत हो गया