टेस्ट में नहीं दिखेगा सूर्यवंशी का 'वैभव'? पूर्व दिग्गज ने दी चुनौती, क्लार्क ने कहा- तीनों फॉर्मेट में सुपरस्टार बनेंगे

करोड़ों भारतीय फैंस वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी हिट होते देखना चाहते हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्पिनर मोंटी पनेसर ने साफ कहा है कि उन्हें फिलहाल वैभव के टेस्ट क्रिकेट में सफलतापूर्वक बदलाव की संभावना कम नजर आती है.