आजमगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सिर में लगी गंभीर चोट, बाजार से घर लौट रहे थे

आजमगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुटावली गांव निवासी श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वह बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीराम यादव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, श्रीराम यादव गुरुवार शाम करीब सात बजे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थ