ममता बनर्जी बोलीं- मर जाऊंगी, वहीं धरना दूंगी, दिल्ली तक जाऊंगी, कोलकाता पुलिस के परमिशन खारिज पर बंगाल में घमासान तेज

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP, तृणमूल कांग्रेस को अंदर से तोड़ने के लिए बंगाल पुलिस का यूज कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कई विधायकों को पहले पुलिस से धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसमें उन्हें पार्टी से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कोलकाता में धरने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगी।