किशनगंज पुलिस ने कोढ़ोबारी थाना के अपर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। उन पर भ्रष्टाचार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप हैं। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने थानाध्यक्ष कोढ़ोबारी की लिखित रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। अवैध काम करने वालों से सांठगांठ का आरोप पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार यादव पर निजी स्वार्थ के लिए अवैध काम करने वाले लोगों से सांठगांठ करने का आरोप है। उन पर जब्त किए गए वाहनों को बिना कानूनी