जनपद बलरामपुर- क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक

जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना आर0पी0यादव एवं जनपदीय साइबर सेल बलरामपुर की टीम के साथ माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/मैसेज, OTP फ्रॉड, QR कोड के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, फर्