अमीषा पटेल बोलीं- कभी नहीं करूंगी शादी, एक मर्द को संभालना मेरे बस की बात नहीं

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में X पर अपने #AskAmy सेशन के दौरान शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। जब एक फैन ने उनसे शादी की योजना के बारे में पूछा तो अमीषा ने दोटूक जवाब देते हुए कहा कि वो कभी शादी नहीं करेंगी। 49 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वो सिंगल रहकर बेहद खुश हैं और उनके पास 100 से अधिक करीबी दोस्त और परिवार हैं जो उनसे प्यार करते हैं।