पीएम मोदी पर नहीं चलता किसी का दबाव; पुतिन बोले- भारत को रूस से दूर करने की अमेरिकी कोशिश नाकाम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में अमेरिका पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की रूस को लेकर भारत पर दबाव डालने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालने की कोशिशें बेअसर साबित हुई हैं।