रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ शिशु अस्पताल में डाक्टरों और नर्सों की मौजूदगी के बीच सुरक्षा गार्ड द्वारा आपरेशन के बाद भर्ती महिलाओं की ड्रिप निकालने और कैनुला पर कैप लगाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया। अस्पताल प्रबंधन ने ड्यूटी नर्स और गार्ड प्रभारी को नोटिस भेजा है।