शासकीय स्कूलों में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल चलें हम अभियान के तहत भव्य प्रवेश उत्सव के साथ बच्चों का प्रवेश कराया गया। गेट पर रंग बिरंगे गुब्बारों के बीच शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर प्रवेश कराया।