शाहिद कपूर की हीरोइन, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, अब एक्टिंग का मोह-माया त्याग करती हैं ये काम

साल 2003 की हिट फिल्म 'इश्क विश्क' से रातोंरात युवाओं की क्रश बनने वाली शहनाज ट्रेजरीवाला की कहानी बेहद दिलचस्प है. आज 29 जून को अपना जन्मदिन मना रहीं एक्ट्रेस मुंबई के एक पारसी परिवार में जन्मी शहनाज ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग से शुरुआत की और एमटीवी की सबसे चहेती वीडियो जॉकी बनीं. बॉलीवुड में 'हम तुम' और 'दिल्ली बेली' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने के बाद, उन्होंने सिनेमा की चकाचौंध छोड़ अपने घूमने के शौक को करियर बनाया और आज एक सफल ग्लोबल ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैं.