इंदौर में पोस्टर विवाद: एमआईसी मेंबर ने पूछा- सीएम के आयोजनों में मंत्री विजयवर्गीय का फोटो क्यों गायब?

इंदौर में भाजपा के भीतर पोस्टरों में नेताओं को लेकर चल रही खींचतान सामने आ गई है। महापौर परिषद बैठक में एमआईसी सदस्य और पार्षद मनीष शर्मा ने निगम के पोस्टरों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो नहीं होने पर सवाल उठाए।