किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत लोहागड़ा क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में जारी नोटिस का हवाला देते हुए निर्धारित सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। आम लोगों को आवागमन में हो रही थी परेशानी अभियान के दौरान जेसीबी मशीन और प्रशासनिक टीम की सहायता से सड़क किनारे तथा सरकारी जमीन पर बने अस्थायी ढ