‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं’, सलमान ने रीति को लगाई फटकारा, जानें क्यों रोए काजी-उदिति?

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने लगभग सभी कंटेस्टेंट की क्लास ली। दर्शकों के लिए इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ काफी खास रहा। इस हफ्ते हुए अलग-अलग टास्क में घरवालों के बीच की आपसी दुश्मनी भी दिखाई दी। इन सभी मुद्दों पर आज शो के होस्ट सलमान खान ने अपना रिएक्शन दिया है।