सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में एक हफ्ते से चल रहा गणेशोत्सव सोमवार देर रात गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ खत्म हो गया। शहर के अलग-अलग जगहों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने आंखों में नमी के साथ विदा किया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंजता रहा। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर मंदिर के पास, गुरुद्वारे के पास और नई बस्ती रोड समेत अन्य जगहों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं की सोमवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली