पंजाब सरकार की एक-एक नाकामी को हम जनता के पास लेकर जाएंगे: नितिन नवीन

लुधियाना, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतिन नवीन ने रविवार को पंजाब के लुधियाना में शक्ति केंद्र के प्रभारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का ऐसा प्रांत है, जो भारत को न केवल सुरक्षा, बल्कि भारतीय संस्कृति के कवच के रूप में काम आता है। पंजाब के लोगों ने भारत को सुरक्षा दिया है, भारतीय संस्कृति का कवच दिया है, जिसके माध्यम से हमारा संस्कार पूरे विश्व में अलग स्थान दिलाता है। आज का दिन काफी विशेष है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, जो हमा