बारां का स्काउट-गाइड दल राज्य में रहा द्वितीय

सिरोही में 24 से 28 सितंबर तक हुए राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव में बारां के स्काउट-गाइड के संयुक्त दल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दल ने हाड़ौती की लोकसंस्कृति के साथ स्काउटिंग कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सहरिया नृत्य और लोकगीत, पायनियरिंग, दिशा ज्ञान व मैपिंग, प्राथमिक उपचार, हस्तकला और सांस्कृतिक कलाकृतियों में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए गए। ‘फूड प्लाजा’ में बारां के पारंपरिक व्यंजन और जनजातीय खानपान भी प्रस्तुत किया गया। महोत्सव में राजकीय जनजाति आवासीय विद्यालय कोयला के स