भास्कर न्यूज | बालोद पहली बार गुरूर ब्लॉक के ग्राम सांगली से सनौद तक 3.26 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण व चौड़ीकरण होगा। पीडब्ल्यूडी से अधिकृत एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीन से कच्ची सड़क को खोद रहे हैं। हालांकि काम पूरा होने में चार माह से ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में मानसून सीजन के बाद सुविधा मिलेगी। काम शुरू कराने शासन से 5 माह पहले प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। पीडल्ब्यूडी के अनुसार डामरीकरण, मजबूतीकरण के लिए 4.14 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद अधिकृत एजेंस