''चंपत को बिठाया है कि तो चोरियां तो होंगी ही'':एटा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राम मंदिर में तो शिलान्यास से ही हो रहीं चोरियां

अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों के चढ़ावे की चोरी के मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी सवाल उठाए हैं। यूपी के एटा में अपने कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने कहा- यह कोई पहली बार चोरी का मामला नहीं हुआ है। जब से शिलान्यास हुआ, तभी से चोरियां हो रही हैं। पहले शिनान्यास हुआ था, तब चोरी हुई। फिर मंदिर बनने लगा तो प्लॉट बिकने लगे। 2 मिनट में लाखों का प्लॉट करोड़ों का हो जाता था। और अभी वाली चोरी। वहां तो पहले से ही यह सब हो रहा है। शंकराचार्य ने मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत