टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही हैं। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार खत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को लक्षणों और जांच के प्रति जागरूक कर रहे हैं, ताकि टीबी मुक्त जयपुर का संकल्प साकार हो सके।