औरंगाबाद में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम और बेहतर क्लिनिकल मैनेजमेंट को लेकर सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर स्थित नवनिर्मित जीटी -9 भवन के छठे तल पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षण, संक्रमण का तरीका, उपचार, जांच और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। डेंगू-चिकनगुनिया के क्लिनिकल मैनेजमेंट की द